BREAKING

CG Crime News: कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर 4.90 लाख रुपये चोरी, CCTV में संदिग्ध बाइक सवार कैद

Share:

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने एक कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर उसमें रखे 4 लाख 90 हजार रुपये चोरी कर लिए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कारोबारी किसी काम से कार खड़ी कर बाहर गया था। इसी दौरान बदमाशों ने मौका पाकर कार का शीशा तोड़ा और अंदर रखी नकदी लेकर फरार हो गए। जब कारोबारी वापस लौटा तो कार का शीशा टूटा मिला और नकदी गायब थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। जांच के दौरान आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें एक संदिग्ध बाइक सवार नजर आया है। पुलिस उसकी पहचान कर तलाश में जुटी हुई है।

फिलहाल पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही संदिग्ध की पहचान कर चोरी की वारदात का खुलासा किया जाएगा।

Share: