BREAKING

CG BJP President Accident News: बड़ी खबर! भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल, झांसी-ललितपुर हाईवे पर ट्रक में घुसी कार

Share:

Raipur/Jhansi News: छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव बुधवार को उत्तर प्रदेश में एक सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए। यह हादसा झांसी-ललितपुर हाईवे पर उस वक्त हुआ, जब वे अपने परिवार के साथ बागेश्वर धाम से दर्शन करके वापस लौट रहे थे।

दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार अनियंत्रित होकर सीधे ट्रक में जा घुसी। हादसे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव को कमर और पैर में चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया और भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर और वे खतरे से बाहर हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर किरण सिंह देव अपने परिवार के साथ बागेश्वर धाम दर्शन-पूजन के लिए गए हुए थे। दर्शन के बाद वापस लौटते समय झांसी-ललितपुर मार्ग पर अचानक सामने से आ रहे एक अन्य वाहन को बचाने की कोशिश में उनके चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया।

अचानक ब्रेक लगाने के कारण कार पर से चालक का नियंत्रण छूट गया, जिससे तेज रफ्तार कार सीधे आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे की खबर मिलते ही छत्तीसगढ़ राजनीतिक गलियारों और समर्थकों में चिंता की लहर दौड़ गई, वहीं प्रशासनिक व पार्टी स्तर पर उनके स्वास्थ्य की लगातार जानकारी ली जा रही है।

Share: