BREAKING

जनदर्शन में पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

Share:

रायपुर/अंबिकापुर। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने सोमवार को अंबिकापुर स्थित अपने निवास पर आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक आवेदक से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतों और मांगों का संज्ञान लिया तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनदर्शन में नागरिकों ने सड़क, पेयजल, बिजली, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य जनसुविधाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दे मंत्री के समक्ष रखे। मंत्री अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों का संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम लोगों को जल्द राहत मिल सके।

मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता आम नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान और विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जनदर्शन आम जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद का प्रभावी माध्यम है, जिससे लोगों की समस्याओं को सीधे समझकर उनका समाधान किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और विकास कार्यों को गति देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। लोगों ने अपनी समस्याओं को सीधे मंत्री के सामने रखने और त्वरित कार्रवाई के निर्देश मिलने पर संतोष व्यक्त करते हुए जनदर्शन व्यवस्था की सराहना की।

Meta Description:

अंबिकापुर में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने लोगों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

Share: