BREAKING

रेल यात्रियों की बढ़ी परेशानी: मोंथा तूफान से ट्रेनों की रफ्तार थमी, कई ट्रेनें 29 घंटे देरी से चल रहीं

Share:

छत्तीसगढ़ सहित पूर्वी क्षेत्रों में मोंथा तूफान का असर अब रेलवे यातायात पर भी देखने को मिल रहा है। तूफान के कारण कई प्रमुख ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ ट्रेनें तो लगभग 29 घंटे की देरी से अपने गंतव्य तक पहुंच रही हैं।

जानकारी के अनुसार, तूफान की वजह से कई रेलमार्गों पर पेड़ गिरने और तकनीकी दिक्कतें आने से ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। रेलवे प्रशासन लगातार ट्रैक की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और प्रयास किया जा रहा है कि जल्द स्थिति सामान्य की जाए।

यात्रियों को स्टेशन पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं रेलवे विभाग ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की है।

Share: