रायपुर।महिंद्रा की बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक एसयूवी बीई 6 स्पोर्टेक का भव्य लॉन्च रायपुर स्थित रालास मोटर्स में किया गया। महिंद्रा बीई 6 स्पोर्टेक को स्पोर्टी डिजाइन, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और शानदार इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस के संयोजन के रूप में पेश किया गया है। यह नई सीरीज बीई 6 की स्पोर्टी पहचान को और अधिक दमदार बनाते हुए ग्राहकों को बेहतर ड्राइविंग अनुभव और आधुनिक सुविधाओं की विस्तृत रेंज प्रदान करती है।
बीई 6 स्पोर्टेक को आकर्षक रंगों और विभिन्न वेरिएंट्स में पेश किया गया है। इसके केबिन में अत्याधुनिक थ्री-स्क्रीन को-टू-को-डिस्प्ले, कनेक्टेड टेक्नोलॉजी और कई स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। वाहन में महिंद्रा की एआई तकनीक माइया के साथ कई नए टेक सूट्स शामिल किए गए हैं, जो ड्राइविंग, मनोरंजन, सुरक्षा और व्यक्तिगत अनुभव को और बेहतर बनाते हैं।
बीई 6 स्पोर्टेक में गूगल जेमिनी से संचालित टेक_टॉक जैसी नई तकनीक भी शामिल है, जो वाहन नियंत्रण, नेविगेशन, म्यूजिक और अन्य कार्यों के लिए प्राकृतिक संवाद आधारित अनुभव प्रदान करती है। इसके अलावा टेक_प्ले, टेक_ड्राइव, टेक_मी और टेक_सिक्योर जैसे फीचर्स इसे तकनीक के लिहाज से और खास बनाते हैं।
इस सीरीज में बीई 6 स्पोर्टेक लॉन्च एडिशन और बीई 6 स्पोर्टेक फॉर्मूला ई फ्रीडम एडिशन भी शामिल हैं। लॉन्च एडिशन को खास ग्रेफाइट स्टॉर्म एक्सटीरियर और रेसिंग टैन लेदराइट इंटीरियर के साथ तैयार किया गया है, जबकि फॉर्मूला ई फ्रीडम एडिशन को अधिक स्पोर्टी और परफॉर्मेंस-केंद्रित रूप दिया गया है।
फॉर्मूला ई फ्रीडम एडिशन में एक्सेलरेशन बूस्ट फीचर भी दिया गया है, जिसके साथ यह वाहन 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार महज 6.44 सेकंड में पकड़ने में सक्षम है।
रालास मोटर्स के डायरेक्टर श्री मनीष राज सिंघानिया ने कहा कि महिंद्रा बीई 6 स्पोर्टेक इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के क्षेत्र में ग्राहकों को एक नया और प्रीमियम अनुभव प्रदान करने वाली एसयूवी है। उन्होंने कहा कि रालास मोटर्स में इस अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक एसयूवी को ग्राहकों के सामने प्रस्तुत करते हुए उन्हें बेहद खुशी हो रही है और उन्हें विश्वास है कि बीई 6 स्पोर्टेक रायपुर के ग्राहकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाएगी। वहीं रालास मोटर्स के जीएम श्री शेखानी जी ने कहा कि बीई 6 स्पोर्टेक अपने शानदार डिजाइन, आधुनिक फीचर्स और इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस के कारण ग्राहकों के लिए एक आकर्षक विकल्प है। उन्होंने कहा कि रालास मोटर्स में ग्राहकों को महिंद्रा की इस नई इलेक्ट्रिक एसयूवी का अनुभव उपलब्ध कराने के लिए विशेष रूप से उत्साह है।
महिंद्रा बीई 6 स्पोर्टेक सीरीज को 59 किलोवाट-घंटे, 70 किलोवाट-घंटे और 79 किलोवाट-घंटे बैटरी विकल्पों के साथ विभिन्न वेरिएंट्स में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.45 लाख रुपये है, जबकि बैटरी-एज-ए-सर्विस मॉडल में बैटरी की कीमत 3.75 रुपये प्रति किलोमीटर निर्धारित की गई है।
रालास मोटर्स में बीई 6 स्पोर्टेक का यह लॉन्च महिंद्रा की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के प्रति प्रतिबद्धता और रायपुर में आधुनिक, प्रीमियम एवं तकनीक से लैस इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग को दर्शाता है।