BREAKING

Cyber Fraud Case: शेयर ट्रेडिंग में दोगुना मुनाफे का झांसा; सेल के सेवानिवृत्त जीएम से 49 लाख की साइबर ठगी

Share:

भिलाई न्यूज़: छत्तीसगढ़ के भिलाई क्षेत्र में शेयर ट्रेडिंग में निवेश कर कुछ ही समय में दोगुना मुनाफा कमाने का लालच देकर साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। शातिर साइबर ठगों ने दुर्गापुर स्टील प्लांट (SAIL) के एक सेवानिवृत्त महाप्रबंधक (GM) को अपने जाल में फंसाकर उनसे करीब 49 लाख रुपये की मोटी रकम ठग ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित सेवानिवृत्त जीएम को ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग और भारी रिटर्न का झांसा दिया गया था। शुरुआत में उन्हें अधिक मुनाफे का सपना दिखाकर अलग-अलग बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करवाए गए। जब उन्होंने अपना जमा पैसा और मुनाफा वापस निकालने का प्रयास किया, तब ठगी का अहसास हुआ।

पीड़ित अधिकारी द्वारा मामले की शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद, रेंज साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी (Fraud) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस की विशेष साइबर टीम लेन-देन वाले बैंक खातों और मोबाइल नंबरों के आधार पर आरोपियों की पतासाजी और मामले की पड़ताल में जुट गई है।

Share: