BREAKING

Health Alert: स्वाइन फ्लू के 3 मरीज मिले, मेडिकल कॉलेज में 10 बेड का अलग वार्ड तैयार

Share:

राजनांदगांव। जिले में स्वाइन फ्लू के मामलों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। मेडिकल कॉलेज में अब तक स्वाइन फ्लू के तीन मरीज सामने आए हैं। इनमें से एक मरीज की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे उपचार के लिए आईसीयू में रखा गया है।

संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए मेडिकल कॉलेज में 10 बेड का अलग वार्ड तैयार किया गया है। इस वार्ड में स्वाइन फ्लू से संक्रमित मरीजों को अलग रखकर उपचार और निगरानी की व्यवस्था की गई है।

गंभीर मरीजों के लिए ICU में बेड आरक्षित

मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने गंभीर स्थिति वाले मरीजों के उपचार के लिए आईसीयू में भी कुछ बेड आरक्षित किए हैं। इससे मरीजों की स्थिति बिगड़ने पर उन्हें तत्काल आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी।

स्वाइन फ्लू के मामलों को देखते हुए अस्पताल में संक्रमण नियंत्रण और मरीजों की निगरानी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार बुखार, खांसी, गले में खराश या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण दिखाई देने पर समय पर चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है।

Share: