BREAKING

भैंसाझार में सागौन से भरी पिकअप और बाइक जब्त, वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई में चार तस्कर गिरफ्तार

Share:

बिलासपुर। जिले के भैंसाझार क्षेत्र में वन विकास निगम की टीम ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कलमीटार बीट के कक्ष क्रमांक पी 1586 अंतर्गत जोगीपुर-रतनपुर मार्ग पर गश्त के दौरान टीम ने अवैध रूप से ले जाई जा रही मूल्यवान सागौन की लकड़ी की एक बड़ी खेप को पकड़ने में सफलता हासिल की। इस दौरान मौके से सागौन के 11 लट्ठे बरामद किए गए।

कार्रवाई की विस्तृत जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि तस्कर जंगलों से कटाई कर सागौन की लकड़ी को पिकअप वाहन और मोटरसाइकिल के जरिए परिवहन करने की कोशिश में थे। वन विकास निगम की सजग टीम ने त्वरित घेराबंदी करते हुए तस्करी में इस्तेमाल की जा रही पिकअप और बाइक को मौके पर ही रोक लिया। जांच करने पर वाहनों में अवैध रूप से लोड की गई सागौन की कीमती लकड़ी बरामद हुई।

वन विकास निगम की टीम ने मौके से कार्रवाई करते हुए लकड़ी का अवैध परिवहन कर रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन और मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी व विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

Share: