रायपुर:छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के रजत जयंती समारोह के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 1 नवंबर को दौरा होना है। 1 नवंबर से 5 नवंबर तक रायपुर में भव्य आयोजन होने हैं. इसे देखते हुए रेलवे ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। 30 अक्टूबर से लेकर 1 नवंबर तक रेलवे स्टेशन में प्लेटफॉर्म समेत आसपास के क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है।
VVIP मूवमेंट के चलते चाक-चौबंद व्यवस्था:रायपुर के अलावा प्रदेश के दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़, डोंगरगढ़ समेत कई रेलवे स्टेशन में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। रेल SP ने बताया कि, राज्य उत्सव को देखते हुए VVIP और VIP का आगमन होना है, इसके कारण सभी रेलवे स्टेशन पर 40 जीआरपी और आरपीएफ के जवान के साथ ही सभी जगह पर जीआरपी के एक डीएसपी और आरपीएफ के एक असिस्टेंट कमांडेंट इस सर्चिंग में शामिल हैं।
हर आने जाने वाले संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है, जितने रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं उनसे भी मॉनिटरिंग की जा रही है। प्रधानमंत्री समेत कई सेलिब्रिटी के दौरे को देखते हुए रेलवे स्टेशन को अलर्ट मोड पर रखा गया है.- श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा, रेल SP
प्रदेश की राजधानी रायपुर में राज्य उत्सव का आयोजन 1 नवंबर से 5 नवंबर तक होना है। वही जिला स्तर पर भी 2-3 दिन तक के आयोजन होने हैं, इसी के चलते एहतिहात के तौर पर रेलवे स्टेशन के साथ ही प्लेटफार्म पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जीआरपी और आरपीएफ के जवान रेलवे स्टेशन के ऑटो और बाइक पार्किंग स्थल पर भी निगरानी रख रहे हैं