BREAKING

जंगल में मिली महिला की लाश: दो दिनों से थी लापता, कैसे हुई मौत — जांच में जुटी पुलिस

Share:

रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां दो दिनों से लापता महिला का शव जंगल में औंधे मुंह पड़ा मिला। मृतका की पहचान घसनीन मांझी, निवासी जिवरी गांव के रूप में हुई है।

 क्या है पूरा मामला

गुरुवार को महिला घर से बाहर निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने शुक्रवार को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। शनिवार को ग्रामीणों ने जंगल में शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

 मौके पर क्या मिला

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो बिजली के तार दिखाई दिए, जिन्हें शिकार के लिए बिछाया गया बताया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि महिला तार की चपेट में आकर करंट लगने से मौत का शिकार हुई होगी।

पुलिस की कार्रवाई

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है और आगे की जांच जारी है।

 क्या बोले अधिकारी

पूंजीपथरा थाना प्रभारी ने बताया कि “प्रारंभिक जांच में करंट लगने की संभावना है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।”







Share: