रायपुर, 23 जुलाई 2026। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अनुशंसा पर रायपुर के वरिष्ठ एवं प्रसिद्ध होम्योपैथी चिकित्सक यशपाल बावरिया को 'छत्तीसगढ़ राज्य होम्योपैथिक परिषद' में सदस्य मनोनीत किया गया है। उनके इस मनोनयन पर चिकित्सा जगत, सहयोगियों और शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
20 वर्षों का सेवा अनुभव और विश्व रिकॉर्ड
यशपाल बावरिया विगत 20 वर्षों से निरंतर होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से जन-मानस की निस्वार्थ सेवा कर रहे हैं। चिकित्सा के क्षेत्र में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियां और योगदान उल्लेखनीय रहा है:
ऐतिहासिक उपलब्धि:
यशपाल बावरिया छत्तीसगढ़ एवं मध्य भारत के ऐसे पहले होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, जिनका नाम 'गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' (Golden Book of World Records) में दर्ज है।
राज्य होम्योपैथिक परिषद में उनके सदस्य बनने से प्रदेश में होम्योपैथिक चिकित्सा प्रणाली के विकास, नीति निर्धारण और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को एक नई दिशा और मजबूती मिलेगी।