BREAKING

CG Statue Record: छत्तीसगढ़ में महापुरुषों की प्रतिमाओं का बनेगा Digital Record, हर 3 महीने में देनी होगी रिपोर्ट

Share:

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय क्षेत्रों में स्थापित महापुरुषों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और महान विभूतियों की प्रतिमाओं के रखरखाव को लेकर सरकार ने नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी की है। अब इन प्रतिमाओं की साफ-सफाई, सुरक्षा और संरक्षण की नियमित निगरानी की जाएगी। इसके लिए प्रतिमाओं का Digital Record तैयार किया जाएगा।

Digital Record में दर्ज होगी पूरी जानकारी

नई व्यवस्था के तहत नगरीय निकायों में स्थापित प्रतिमाओं की पूरी जानकारी डिजिटल रूप में सुरक्षित की जाएगी। इसमें प्रतिमा की स्थिति, स्थान और रखरखाव से संबंधित जरूरी जानकारी दर्ज की जाएगी। इससे संबंधित अधिकारियों को प्रतिमाओं की स्थिति पर नियमित नजर रखने में आसानी होगी।

हर 3 महीने में देनी होगी रिपोर्ट

नगरीय निकाय विभाग ने सभी निकायों को निर्देश दिए हैं कि प्रतिमाओं की साफ-सफाई और रखरखाव की नियमित निगरानी की जाए। इसके बाद क्षेत्रीय कार्यालय को रिपोर्ट भेजनी होगी। रिपोर्ट में Before और After Photos के जरिए सफाई एवं रखरखाव की स्थिति भी बतानी होगी।

CG News: प्रतिमाओं की अनदेखी पर लगेगी रोक

सरकार की इस पहल का उद्देश्य महापुरुषों और महान विभूतियों की प्रतिमाओं को सम्मानजनक एवं स्वच्छ स्थिति में बनाए रखना है। नियमित निरीक्षण और Digital Record के माध्यम से यह भी पता लगाया जा सकेगा कि किस प्रतिमा की देखभाल कब की गई और उसकी वर्तमान स्थिति क्या है।

नगरीय निकायों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रतिमाओं के आसपास स्वच्छता, सुरक्षा और सौंदर्यीकरण का भी विशेष ध्यान रखा जाए। इससे सार्वजनिक स्थानों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं के संरक्षण को बेहतर तरीके से सुनिश्चित किया जा सकेगा।

Share: