BREAKING

Chhattisgarh Rajyotsav 2026: नवा रायपुर में मचेगी धूम! वायुसेना के एयर शो के साथ अभिजीत भट्टाचार्य और पलक मुच्छाल बिखेरेंगे सुरीला जादू

Share:

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के उपलक्ष್ಯ में राजधानी नवा रायपुर के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्योग एवं व्यापार परिसर (तूता मेला ग्राउंड) में 1 से 3 नवंबर 2026 तक तीन दिवसीय 'छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026' का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस वर्ष का यह महोत्सव विशेष रूप से 'सशक्त नारी-युवा उड़ान' तथा 'माओवाद मुक्त छत्तीसगढ़' की थीम पर केंद्रित रहेगा, जिसमें राज्य की प्रगति, सांस्कृतिक समृद्धि और बदलती तस्वीर का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

राज्योत्सव के इतिहास में पहली बार: गगन में दिखेगा वायुसेना का हैरतअंगेज एयर शो

इस बार के राज्योत्सव का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक आकर्षण भारतीय वायुसेना का शौर्य प्रदर्शन होगा। राज्योत्सव के इतिहास में पहली बार भारतीय वायुसेना की विख्यात 'सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम' और 'सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम' नवा रायपुर के आसमान में अपने रोमांचक हवाई करतब और फॉर्मेशन फ्लाइंग का लाइव प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगी।

संगीत की दुनिया के दिग्गज बिखेरेंगे जलवा

उत्सव की शाम को और अधिक रंगीन बनाने के लिए देश के जाने-माने पार्श्व गायक अभिजीत भट्टाचार्य और लोकप्रिय गायिका पलक मुच्छाल अपनी सुरीली प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों और बॉलीवुड नाइट के जरिए छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों की प्रस्तुतियां इस आयोजन में चार चांद लगाएंगी।

Share: