BREAKING

Chhattisgarh Health News: स्वाइन फ्लू के 152 मरीज, कोरोना के 2 केस मिले; स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं

Share:

रायपुर, 3 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू और कोरोना संक्रमण के मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने लोगों से अपील की है कि स्थिति को लेकर पैनिक होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि मरीजों की जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई हैं। 

स्वाइन फ्लू के 152 मामले, 114 मरीज स्वस्थ

स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार, प्रदेश में अब तक स्वाइन फ्लू के 152 मरीज सामने आए हैं। इनमें से 114 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 38 मरीज एक्टिव हैं। इसके अलावा प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 2 मामले भी सामने आए हैं। 

मेकाहारा में जांच की व्यवस्था

श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि कोरोना और स्वाइन फ्लू को लेकर लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। जिला अस्पताल और मेकाहारा में जांच की पूरी व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर निगरानी रखते हुए आवश्यक कदम उठा रहा है। 

लक्षण दिखें तो जांच कराने की अपील

स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से अपील की है कि स्वाइन फ्लू या कोरोना से जुड़े लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न बरतें। ऐसे लक्षण सामने आने पर तत्काल अस्पताल पहुंचकर जांच और चिकित्सकीय सलाह लेने की बात कही गई है। समय पर जांच और उपचार से संक्रमण से जुड़े जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है

Share: