BREAKING

छत्तीसगढ़ में शिक्षकों-कर्मचारियों के लिए छुट्टी के नियम बदले, अब HRMIS पोर्टल पर ऑनलाइन करना होगा आवेदन

Share:

छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए अवकाश लेने की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। अब विभाग के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षकों को छुट्टी के लिए मानव संसाधन प्रबंधन सूचना प्रणाली (HRMIS) पोर्टल के माध्यम से ही ऑनलाइन आवेदन करना होगा। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने इस व्यवस्था का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

ऑफलाइन आवेदनों पर नहीं होगी कार्रवाई

DPI के अनुसार, विभाग द्वारा पहले ही HRMIS पोर्टल के जरिए ऑनलाइन अवकाश आवेदन और उसकी स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए जा चुके थे, बावजूद इसके कई जगह ऑफलाइन आवेदन मिलने की स्थिति सामने आ रही थी। इसे गंभीरता से लेते हुए संचालनालय ने स्पष्ट किया है कि अब ऑफलाइन माध्यम से मिलने वाले किसी भी अवकाश आवेदन पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।

अब छुट्टी के लिए आवेदन करने से लेकर उसकी स्वीकृति तक की पूरी प्रक्रिया केवल और केवल ऑनलाइन ही संचालित होगी, जिससे विभागीय कार्यों में पारदर्शिता और तेजी आएगी।

Share: