BREAKING

Korba Crime: डांट से नाराज भतीजे ने मौसी पर किया हमला, मौत के बाद आरोपी गिरफ्तार

Share:

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मामूली डांट-फटकार के बाद भतीजे द्वारा अपनी मौसी की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र के ग्राम पुरैना की बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, 45 वर्षीय तीरथराम यादव शराब के नशे में घर पहुंचा था। घर में उसकी 55 वर्षीय मौसी मोहन कुंवर बाई मौजूद थीं। बताया जा रहा है कि मौसी ने उसे बेवजह इधर-उधर घूमने, रोज शराब पीने और देर से घर आने को लेकर डांट-फटकार लगाई थी। इसी बात से आरोपी नाराज हो गया और उसने डंडे से मौसी पर हमला कर दिया।

हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी तीरथराम यादव को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के पीछे मामूली डांट-फटकार को वजह बताया जा रहा है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Share: