BREAKING

Patriotism: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Share:

रायपुर, 14 अगस्त 2026 : छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' (Partition Horrors Remembrance Day) के अवसर पर वर्ष 1947 में भारत के विभाजन के दौरान हिंसा, विस्थापन और असीम त्रासदी झेलने वाले लाखों निर्दोष नागरिकों को नमन करते हुए अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

अपने संदेश में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि 1947 का विभाजन भारत के इतिहास का एक अत्यंत पीड़ादायक और काला अध्याय था। उस भयावह दौर में असंख्य लोगों ने अपने परिजनों को खोया और लाखों परिवारों को अपनी ही मातृभूमि पर रातों-रात बेघर होना पड़ा। उन्होंने रेखांकित किया कि यह दिवस उन सभी निर्दोष नागरिकों के अभूतपूर्व त्याग, संघर्ष और पीड़ा को याद करने तथा उनके प्रति संवेदना व्यक्त करने का अवसर है।

श्री चौधरी ने राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता पर बल देते हुए कहा कि यह त्रासदी हमें आपसी सद्भाव, भाईचारे और प्रेम की डोर को और अधिक मजबूत करने की सीख देती है। उन्होंने कहा कि एक एकजुट, समरस और संगठित समाज ही सशक्त और विकसित भारत की नींव रख सकता है। वित्त मंत्री ने विभाजन में अपने प्राण गंवाने वाले सभी निर्दोष नागरिकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

Share: