रायपुर। भनपुरी, गोंदवारा और आसपास के इलाकों में रहने वाले बिजली उपभोक्ताओं को बार-बार होने वाले बिजली व्यवधान से राहत मिलने की उम्मीद है। उमिया मार्केट में 33/11 केवी के नए विद्युत उपकेंद्र की शुरुआत की गई है। इससे लंबे फीडरों पर निर्भरता कम होगी और बिजली के लोड का बेहतर तरीके से वितरण किया जा सकेगा।
करीब 2.31 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए इस प्रोजेक्ट में 5 एमवीए क्षमता का उपकेंद्र स्थापित किया गया है। इसके साथ तीन नए 11 केवी फीडर भी तैयार किए गए हैं।
नई व्यवस्था से बिजली आपूर्ति के दौरान तकनीकी समस्या आने पर प्रभावित क्षेत्र को अलग-अलग फीडरों के जरिए सप्लाई देने में मदद मिलेगी। घरेलू से औद्योगिक उपभोक्ताओं तक फायदा नए उपकेंद्र से भनपुरी, गोंदवारा और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इसका लाभ घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं के साथ औद्योगिक क्षेत्रों को भी मिलने की उम्मीद है।
फीडरों पर बिजली का दबाव कम होने से आपूर्ति व्यवस्था अधिक व्यवस्थित होने के साथ भविष्य में बढ़ते विद्युत भार को संभालने में भी मदद मिलेगी।