BREAKING

Crime News: मंदिर हसौद के जुगेसर में महिला की बेरहमी से हत्या, सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान

Share:

रायपुर। मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम जुगेसर के उपरखार में 28 वर्षीय महिला की हत्या का मामला सामने आया है। गुरुवार सुबह महिला का शव घटनास्थल पर पड़ा मिला। महिला के सिर, चेहरे, आंख और नाक पर गंभीर चोट के निशान पाए गए। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।

घटनास्थल के पास सीमेंट पोल का टूटा हुआ टुकड़ा मिला, जिस पर खून के निशान पाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि इसी टुकड़े से महिला पर हमला किया गया होगा। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।

पुलिस हत्या के कारणों और आरोपी की पहचान का पता लगाने में जुटी है। घटना से जुड़े सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

Share: