BREAKING

Raipur Property News: अशोका पाम मीडोज के प्रॉपर्टी फेस्ट में बढ़ी खरीदारों की दिलचस्पी, घर के साथ प्लॉट्स की भी मांग

Share:

रायपुर। डूंडा स्थित आरती ग्रुप के अशोका पाम मीडोज में चल रहे प्रॉपर्टी फेस्ट को ग्राहकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। 90 एकड़ की टाउनशिप में 3-BHK रेडी-टू-मूव अपार्टमेंट्स के साथ विकसित प्लॉट्स भी खरीदारों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। प्रोजेक्ट की लोकेशन, बेहतर कनेक्टिविटी, तैयार इंफ्रास्ट्रक्चर और विशेष ऑफर्स के चलते साइट पर लगातार विजिटर्स पहुंच रहे हैं।

प्लॉट में निवेश का मतलब - आज से निर्माण की शुरुआत

आरती ग्रुप के डायरेक्टर श्री ऋभुराज अग्रवाल ने बताया कि अशोका पाम मीडोज में 1,800 से 5,000 वर्गफुट तक के सीमित प्लॉट उपलब्ध हैं। खास बात यह है कि ये प्लॉट केवल भविष्य की योजना नहीं, बल्कि पूरी तरह विकसित बसाहट का हिस्सा हैं, जहां रोड, बिजली, पानी और सिक्योरिटी जैसी मूलभूत सुविधाएं पहले से मौजूद हैं। ऐसे में खरीदार के सामने सवाल सिर्फ यह है कि जो आज मौजूद है, उसे चुना जाए या भविष्य के वादे का इंतजार किया जाए? अशोका पाम मीडोज में तैयार बसाहट के भीतर प्लॉट होने से खरीदार अपनी सुविधा और जरूरत के अनुसार आज से ही निर्माण शुरू कर सकता है। आसपास पहले से परिवारों की मौजूदगी इसे खाली लेआउट से अलग बनाती है।


150 MLD फिल्टर प्लांट से बढ़ेंगी क्षेत्र की संभावनाएं - डूंडा और आसपास के क्षेत्र में तेजी से विकसित हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर के बीच प्रस्तावित 150 MLD क्षमता का फिल्टर प्लांट भी क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। करीब 150 करोड़ रुपए की लागत से प्रस्तावित इस परियोजना से आने वाले समय में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को मजबूती मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही फोरलेन सड़क, नवा रायपुर से कनेक्टिविटी, स्कूल-कॉलेज, अस्पताल और अन्य विकसित होती सुविधाएं दुंडा को तेजी से उभरते रिहायशी क्षेत्र के रूप में पहचान दे रही हैं।


20% भुगतान पर चाबी, 18 महीने तक नो पेमेंट - प्रॉपर्टी फेस्ट में 3-BHK रेडी-टू-मूव अपार्टमेंट्स पर सिर्फ 20% भुगतान कर तत्काल चाबी लेने और अगले 18 महीनों तक कोई पेमेंट नहीं करने का विशेष ऑफर ग्राहकों को आकर्षित कर रहा है। साथ ही पहली 100 बुकिंग पर मेगा लकी ड्रॉ में ईवी कार और ईवी स्कूटर जीतने का मौका भी दिया जा रहा है।

ऑफर का लाभ उठाने का आखिरी मौका - प्रॉपर्टी फेस्ट को मिल रहे उत्साहजनक रिस्पॉन्स के बीच अब ग्राहकों के पास विशेष ऑफर का लाभ उठाने का सीमित अवसर है। घर हो या प्लॉट, अशोका पाम मीडोज का फोकस ऐसी संपत्ति पर है, जिसे खरीदार सिर्फ नक्शे में नहीं, बल्कि मौके पर विकसित और आबाद रूप में देख सके।

Share: