रायपुर। छत्तीसगढ़ के ऑटोमोबाइल क्षेत्र में भरोसे, सेवा और उत्कृष्टता की पहचान बना चुके रालास मोटर्स ने अपनी गौरवपूर्ण यात्रा के 26 वर्ष पूरे कर लिए हैं। वर्ष 2000 में महिंद्रा एंड महिंद्रा के अधिकृत डीलर के रूप में शुरू हुआ यह सफर अब डेढ़ लाख से अधिक महिंद्रा वाहनों की बिक्री और ग्राहकों के मजबूत विश्वास के साथ महत्वपूर्ण मुकाम पर पहुंच चुका है। 26 वर्षों की यात्रा में रालास मोटर्स ने बदलते ऑटोमोबाइल बाजार और ग्राहकों की जरूरतों के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया है। पारंपरिक वाहनों से आधुनिक तकनीक और अब Electric Mobility की दिशा में बढ़ता कदम कंपनी की भविष्य को लेकर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। EV के दौर में Future Mobility को बढ़ावा ऑटोमोबाइल सेक्टर तेजी से Electric Mobility की ओर बढ़ रहा है। छत्तीसगढ़ में भी इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर ग्राहकों की रुचि बढ़ रही है। महिंद्रा के नई पीढ़ी के इलेक्ट्रिक वाहन आधुनिक तकनीक, बेहतर डिजाइन, स्मार्ट फीचर्स और पर्यावरण के अनुकूल मोबिलिटी का विकल्प उपलब्ध करा रहे हैं। रालास मोटर्स इन अत्याधुनिक EV Products को ग्राहकों तक पहुंचाने के साथ उन्हें इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के फायदे समझाने में भी भूमिका निभा रहा है। कंपनी के प्रयासों से छत्तीसगढ़ में स्वच्छ, स्मार्ट और भविष्य के अनुकूल परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। Environment Protection के साथ कारोबार रालास मोटर्स की 26 वर्षों की यात्रा केवल वाहनों की बिक्री तक सीमित नहीं रही है। कंपनी पर्यावरण संरक्षण को सामाजिक जिम्मेदारी मानते हुए प्रत्येक डिलीवरी पर आम का पौधा देने की पहल कर रही है। अब तक करीब 36 हजार पौधों का वितरण किया जा चुका है। यह पहल कारोबार और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन का संदेश देती है। कंपनी का प्रयास है कि विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी प्राथमिकता दी जाए। मजबूत नेतृत्व से बनाई पहचान रालास मोटर्स के चेयरमैन राजकमल सिंघानिया, एमडी मनीषराज सिंघानिया और डायरेक्टर ऋषीराज सिंघानिया के नेतृत्व में संस्था ने छत्तीसगढ़ के ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। मनीषराज सिंघानिया ऑटोमोबाइल डीलर्स के प्रमुख संगठन राडा में नेतृत्वकारी दायित्व संभाल चुके हैं और फाडा में भी दायित्व निभा रहे हैं। 26 वर्षों के भरोसे और उपलब्धियों के बाद रालास मोटर्स अब Electric Mobility और Future Mobility के साथ ऑटोमोबाइल क्षेत्र में नई दिशा की ओर आगे बढ़ रहा है।