रायपुर। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (FADA) की 62वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) नई दिल्ली के होटल ले मेरिडियन में आयोजित हुई। बैठक के दौरान स्वस्तिक सेल्स एंटरप्राइजेज (यामाहा) के संचालक विवेक गर्ग को FADA का स्टेट चेयरमैन निर्वाचित किया गया। उनकी नियुक्ति पर रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (RADA) ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
विवेक गर्ग को ऑटोमोबाइल कारोबार का 26 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे पहले भी रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उनके नेतृत्व में एसोसिएशन ने ऑटोमोबाइल कारोबार से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया और व्यवसायियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास किए। उनके कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों में RADA Auto Expo 2023 का सफल आयोजन भी शामिल रहा। इसके अलावा उन्होंने ऑटोमोबाइल डीलर्स और व्यवसायियों से जुड़े विभिन्न विषयों को सरकार के समक्ष प्रभावी तरीके से रखने में सक्रिय भूमिका निभाई।
विवेक गर्ग के FADA स्टेट चेयरमैन बनने पर RADA ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और सक्रिय कार्यशैली से प्रदेश के ऑटोमोबाइल डीलर्स की आवाज और मजबूत होगी। नई जिम्मेदारी के जरिए वे डीलर्स से जुड़े मुद्दों को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।