BREAKING

Raipur Property Fest: अशोका पाम मीडोज में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, 5 हजार पौधों से हरियाली का संदेश

Share:

रायपुर के डूंडा स्थित अशोका पाम मीडोज में चल रहे प्रॉपर्टी फेस्ट के दौरान पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत यहां कुल 5 हजार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, अशोका पाम मीडोज के रहवासियों और प्रॉपर्टी फेस्ट में पहुंचे परिवारों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

मां के नाम पौधा लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कार्यक्रम में पर्यटन, संस्कृति, धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास मंत्री राजेश अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौर सहित अनेक गणमान्य लोगों ने पौधारोपण किया। अशोका पाम मीडोज के रहवासियों और प्रॉपर्टी फेस्ट में पहुंचे परिवारों ने भी अपनी मां के नाम पौधे लगाए।

अभियान का उद्देश्य केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि लोगों को प्रकृति से भावनात्मक रूप से जोड़ना और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित एवं स्वच्छ वातावरण तैयार करना भी रहा। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया।

‘ग्रीन साइड ऑफ रायपुर’ की अवधारणा को मिली मजबूती

आरती ग्रुप के 36 वर्षों के अनुभव के साथ विकसित हो रहे अशोका पाम मीडोज में ‘वेलकम टू द ग्रीन साइड ऑफ रायपुर’ की अवधारणा को आगे बढ़ाया जा रहा है। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को इसी पर्यावरण केंद्रित सोच का हिस्सा बताया गया। आयोजकों के अनुसार बड़े स्तर पर पौधारोपण से परिसर में हरियाली बढ़ाने के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता को भी बढ़ावा मिलेगा।

प्रॉपर्टी फेस्ट में अपार्टमेंट्स को लेकर उत्साह

आरती ग्रुप के डायरेक्टर ऋभुराज अग्रवाल ने बताया कि अशोका पाम मीडोज के प्रॉपर्टी फेस्ट को लेकर खरीदारों में अच्छा उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रोजेक्ट में 3-BHK रेडी-टू-मूव अपार्टमेंट्स के साथ भुगतान की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

बताया गया कि 20 प्रतिशत भुगतान पर तत्काल चाबी और शेष भुगतान के लिए 18 महीने तक नो-पेमेंट का विकल्प दिया जा रहा है। पहली 100 बुकिंग के लिए लकी ड्रॉ भी रखा गया है, जिसमें ईवी कार और ईवी स्कूटर जैसे पुरस्कार शामिल हैं।

प्रॉपर्टी फेस्ट के जरिए रियल एस्टेट के अवसरों के साथ पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकार को जोड़ने की पहल की गई है। 5 हजार पौधों का वृक्षारोपण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा।

Share: