बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्वाइन फ्लू (H1N1) के 7 मरीज सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। सामने आए मामलों में 5 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि 2 मरीजों का इलाज शहर के अस्पताल में जारी है।
अस्पताल में भर्ती मरीजों में 75 वर्षीय महिला भी शामिल हैं। उनकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। स्वास्थ्य में सुधार के बाद उन्हें ICU से बाहर लाया गया है। स्वास्थ्य विभाग मरीजों की स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए है।
स्वाइन फ्लू के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग संक्रमण की रोकथाम को लेकर आवश्यक सावधानियां बरत रहा है। लोगों से भी लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न बरतने और समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की जा रही है।