BREAKING

छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती की दूसरी चयन सूची की मांग, बारिश के बीच प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थी

Share:

कवर्धा। छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती 2023-24 की दूसरी चयन सूची जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से पहुंचे युवक-युवतियां कवर्धा में उपमुख्यमंत्री कार्यालय के सामने बारिश के बीच अपनी मांग को लेकर डटे हुए हैं।

अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में दूसरी चयन सूची जारी की जानी चाहिए, ताकि रिक्त पदों पर पात्र उम्मीदवारों को अवसर मिल सके। प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों ने अपनी मांग सरकार तक पहुंचाने के लिए नारेबाजी और अन्य तरीकों से विरोध दर्ज कराया।

गौरतलब है कि आरक्षक संवर्ग भर्ती 2023-24 की प्रक्रिया लंबे समय से चल रही है। पुलिस मुख्यालय ने इस भर्ती के लिए अलग-अलग चरणों में पात्र अभ्यर्थियों की सूचियां जारी की हैं।

Share: