रायपुर। वर्ष 1957 से शुद्धता और गुणवत्ता की मिसाल कायम करने वाले अनोपचंद तिलोकचंद (एटी) ज्वेलर्स ने अपने 69वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में ग्राहकों के लिए विशेष 'जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव ऑफर' लॉन्च किया है। यह सीमित अवधि का विशेष ऑफर 26 जुलाई तक रायपुर स्थित एटी ज्वेलर्स के तीनों प्रमुख शोरूम—कोतवाली चौक, सदर बाजार और पंडरी में लागू रहेगा।
एटी ग्रुप के चेयरमैन तिलोक बरडिया, शांतिलाल बरड़िया और अशोक बरडिया ने बताया कि भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा आस्था और सेवा का प्रतीक है। ग्राहकों के वर्षों पुराने भरोसे का सम्मान करते हुए इस महोत्सव में विशेष बचत योजनाएँ पेश की गई हैं। उन्होंने बताया कि संस्थान अपने 70वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है और ग्राहकों का अटूट विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
ऑफर की खास बातें:
सोने की खरीद पर बचत: प्रति 10 ग्राम सोने के आभूषणों की खरीद पर सीधे ₹7,000 तक की बचत।
एक्सचेंज बोनस: पुराने सोने के एक्सचेंज पर प्रति 10 ग्राम ₹1,957 का अतिरिक्त मूल्य।
एटी ज्वेलर्स प्रबंधन ने शहर व आसपास के सभी सम्मानित ग्राहकों से 26 जुलाई तक चलने वाले इस विशेष रथयात्रा महोत्सव ऑफर का लाभ उठाने और पारंपरिक शुद्धता व सेवा का अनुभव लेने की अपील की है।