BREAKING

Dantewada CISF News: सर्विस राइफल साफ करते समय चली गोली, CISF हेड कांस्टेबल की मौत

Share:

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। बैलाडिला पहाड़ियों में स्थित NMDC के लौह अयस्क खदान क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान CISF के एक हेड कांस्टेबल की सर्विस राइफल से अचानक गोली चल गई। हादसे में गोली लगने से उनकी मौत हो गई। राइफल की सफाई के दौरान हुआ हादसा प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, CISF हेड कांस्टेबल अपनी सर्विस राइफल की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक राइफल से गोली चल गई और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद जवानों में हड़कंप मच गया। जांच में जुटी टीम हादसे की सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना के कारणों और परिस्थितियों की जांच की जा रही है। राइफल की सफाई के दौरान गोली किस तरह चली, इसे लेकर भी जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है। हादसे में CISF जवान की मौत से बल के साथ-साथ खदान क्षेत्र में भी शोक का माहौल है।

Share: